BREAKING-टिहरी गढ़वाल में हुआ दर्दनाक हादसा, एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस ने किया सफल रेस्क्यू।।

ख़बर शेयर करें -

टिहरी गढ़वाल में हुआ दर्दनाक हादसा, एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस ने किया सफल रेस्क्यू।

मंगलवार को एसडीआरएफ टीम को सूचना मिली कि साकणीधार के पास एक बस व ट्रक के बीच टक्कर हो गई व एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

SDRF टीम को घटनास्थल पर पहुंचकर ज्ञात हुआ कि उक्त ट्रक देवप्रयाग की ओर जा रहा था व बस देवप्रयाग से ऋषिकेश की ओर आ रही थी। साकणीधार के समीप पहुंचकर बस व ट्रक के बीच टक्कर हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 'दुदबोलि' का अनूठा आयोजन: उत्तराखंडी लोककवियों की रचनाओं की गूंजी संगीतमय प्रस्तुति

टक्कर के कारण ट्रक में सवार ड्राइवर ट्रक के अंदर ही फंस गया था , तथा बस में सवार तीन लोग भी घायल हो गए थे।

एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पर त्वरित रेस्क्यू कर ट्रक ड्राईवर को कटिंग उपकरणों की सहायता से ट्रक को काटकर बाहर निकाला गया व 108 के माध्यम से अस्पताल भेजा गया तथा उसके उपरांत बस में सवार 03 लोगों में से दो को हल्की चोट आई थी जबकि एक का हाथ फेक्चर होने पर एसडीआरएफ टीम द्वारा उक्त व्यक्ति को सर्वप्रथम प्राथमिक उपचार देकर 108 के माध्यम से अस्पताल भेजा गया।

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज

घायलों के नाम :-

  1. ट्रक चालक नरेंद्र सिंह पुत्र श्री त्रिलोक सिंह उम्र 36 वर्ष निवासी सिल्काखाल टिहरी।
  2. राहुल पुत्र नरेंद्र उम्र 35 निवासी दुर्ग छत्तीसगढ़।
यह भी पढ़ें 👉  सीडीओ नैनीताल ने पीएम श्री बालिका इंटर कॉलेज का किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के दिए कड़े निर्देश

एसडीआरएफ पोस्ट ब्यासी से रेस्क्यू टीम में उप निरीक्षक नीरज कुमार, HCUT संतोष, आरक्षी जगदीश, अजीत, पैरामेडिक्स विनोद व उपनल चालक नंदकिशोर शामिल रहे।

Ad_RCHMCT