रामनगर-शोभा कांडपाल ने क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए ठोकी ताल, गेबुआ में विकास का दिया भरोसा

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchal रामनगर-आगामी क्षेत्र पंचायत चुनावों को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में गेबुआ क्षेत्र से शोभा कांडपाल ने क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए अपनी दावेदारी ठोक दी है। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि यदि उन्हें सेवा का मौका मिला तो गेबुआ में “रिकॉर्ड तोड़ विकास” कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 2 नवंबर को एक दिवसीय हल्द्वानी दौरा: NKB TIMES के लॉन्चिंग समारोह में करेंगे शिरकत

शोभा कांडपाल शिक्षा के क्षेत्र में एमए, बीएड हैं और वर्तमान में किसान सेवा सहकारी समिति बेलपड़ाव की उपाध्यक्ष के साथ-साथ नैनीताल डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक हल्द्वानी की प्रतिनिधि भी हैं। इससे पहले भी वह सहकारी समिति बेलपड़ाव में उपाध्यक्ष पद पर कार्य कर चुकी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज

उनके पति विपिन कांडपाल भाजपा के सक्रिय नेता और रामनगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष हैं। उन्होंने बताया कि शोभा कांडपाल एक सशक्त, कर्मठ, ईमानदार और युवा उम्मीदवार हैं, जो क्षेत्र की समस्याओं को भलीभांति समझती हैं और उसके समाधान के लिए प्रतिबद्ध हैं।

शोभा कांडपाल ने कहा कि उनका मकसद राजनीति नहीं, सेवा है। उन्होंने अपने गांव के सम्मानित ग्रामीणों से समर्थन की अपील करते हुए कहा कि “अगर आपने एक बार मौका दिया, तो क्षेत्र में विकास की नई इबारत लिखी जाएगी।” उन्होंने यह भी कहा कि “हमारी लड़ाई आगे की ओर है”, जिसमें सभी को साथ चलने की आवश्यकता है।

Ad_RCHMCT