राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने रामा शाखा में आयोजित किया शस्त्र पूजन का कार्यक्रम

ख़बर शेयर करें -

चन्द्रशेखर जोशी

रामनगर जिला नैनीताल:- विजयादशमी पर्व एवं संघ के स्थापना दिवस के अवसर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रामनगर द्वारा दिनांक 6 अक्टूबर सांयकाल 6 बजे शहर की राम शाखा, रामा मंदिर में शस्त्र पूजन का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर नगर प्रचार प्रमुख नवीन पोखरियाल ने विजयादशमी पर्व एवं संघ के स्थापना दिवस और शस्त्र पूजन के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि रावण के पिता विश्रवा ऋषि एवं माता राक्षस कुल की थी इसलिए रावण में ब्राह्मण के समान ज्ञान एवं राक्षस के समान अपार शक्ति थी, जिसके कारण उसके मन में अहंकार आ गया था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- नकली नोट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, छह गिरफ्तार

रावण के दुष्कर्मों एवं अत्याचारों को नष्ट करने के लिए भगवान श्री विष्णु ने मर्यादा पुरुषोत्तम राम के रूप में अवतरित होकर उसका वध किया था। उन्होंने कहा कि यहां पर हमें इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि विजयादशमी मात्र इस बात का प्रतीक नहीं है कि अन्याय पर न्याय अथवा बुराई पर अच्छाई की विजय हुई थी।

किन्तु वास्तविकता में विजयादशमी का दिन हमें बुराई में भी अच्छाई को ढूंढने का अवसर देता है। इसीलिए रावण वध के बाद स्वयं भगवान श्री राम ने अपने छोटे भाई लक्ष्मण को रावण के पास जाकर राजनीति सीखने और जीवन का गूढ़ ज्ञान प्राप्त करने का आदेश दिया था।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर देवभूमि उद्योग व्यापार मण्डल की हुई बैठक,नये सदस्यों को दिलाई सदस्यता

उन्होंने आगे कहा कि आश्विन शुक्ल दशमी के ही दिन सन् 1925 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक परमपूजनीय डॉ केशवराव बलिराम हेडगेवार जी ने मात्र 5 छोटे -छोटे बालकों के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की थी, जिसकी हज़ारों, लाखों शाखाएं पूरे भारत में और विश्व के 45 देशों में प्रातः काल और सांयकाल लगाई जाती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  यहां खेत में शव मिलने से फैली सनसनी, हत्या की आशंका

उन्होंने कहा कि संघ 2025 में अपने 100 वर्ष पूरे करने जा रहा है जो सचमुच समूचे विश्व के लिए एक अभूतपूर्व व अविस्मरणीय क्षण होगा।

कार्यक्रम के दौरान नगर कार्यवाह अतुल अग्रवाल, सह नगर कार्यवाह सुभाष ध्यानी, नगर व्यवस्था प्रमुख हर्षवर्धन सुन्दरियाल,नगर घोष प्रमुख पंकज अग्रवाल सहित काफी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित थे।