वुशू स्टेट चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत रिनीशा ने बढ़ाया मान

ख़बर शेयर करें -

 हल्द्वानी निवासी जय दुर्गा मार्शल आर्ट एकेडमी की खिलाड़ी रिनीशा लोहनी ने देहरादून में आयोजित 13वीं वुशू स्टेट चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर अपने स्वर्ण पदकों की संख्या भी 13 कर दी है।  अपनी उम्र से ज्यादा पदक जीतकर प्रदेश एवं देश का नाम रोशन किया है। 

जय दुर्गा मार्शल आर्ट एकेडमी के प्रशिक्षक एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी श्री विनोद लखेरा के कुशल निर्देशन में रिनीशा द्वारा लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विगत 3 वर्षों में विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्तराखंड और भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए अन्य बालिकाओं के लिए एक बेहतरीन उदाहरण पेश किया है।  रिनीशा की इस उपलब्धि पर उसके प्रशिक्षक का कहना है कि रिनीशा कठिन परिश्रम करने से बिल्कुल नहीं घबराती है और कभी भी खेलने के लिए हमेशा तैयार रहती है।

यह भी पढ़ें 👉  Ganga Dussehra 2026: आज है गंगा दशहरा, पूरे दिन रहेगा महासंयोग!

रिनीशा की इस बेहतरीन उपलब्धि पर अनेक गणमान्य लोगों द्वारा अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की गई है। रिनीशा ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने कोच एवं अपने परिजनों को दिया है रिनीशा के पिता श्री नवीन लोहनी रोडवेज आर एम ऑफिस काठगोदाम में कार्यरत हैं। 13 वर्षीय रिनीशा आर्यमन विक्रम बिरला स्कूल हल्द्वानी में कक्षा 8 की छात्रा है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का लोकार्पण किया।

नाम –  रिनीशा लोहनी, उम्र -13 वर्ष,  खेल –  मार्शल आर्ट, उपलब्धि – स्टेट चैम्पियन,  under 14 नेशनल चैम्पियन,  साउथ एशियन चैपियन 2022 गोल्ड मैडलिस्ट सहित  उत्तराखण्ड और भारत का पृतिनिधित्व करते हुए विगत  03 तीन  वर्षों में कुल  13 स्वर्ण, 04 रजत, एवं 03 कांस्य पदक जीत चुकी है रिनीशा ।

Ad_RCHMCT