दुखद-उत्तराखंड पुलिस ने खोया अपना एक साथी, पुलिस परिवार में शोक की लहर

ख़बर शेयर करें -

corbetthalchal haridwar

SSP हरिद्वार सहित अन्य अधिकारियों ने पुष्प श्रद्धांजलि प्रदान करते हुए सशस्त्र गार्द ने दी शोक सलामी

लम्बी बीमारी के चलते हुई आकस्मिक मृत्यु, खड़खड़ी घाट पर दी गई पुलिस एवं परिजनों द्वारा अंतिम विदाई

कल दिनांक 12.04.2025 को गंभीर पेनक्रियाज रोग से पीड़ित होने के कारण स्वर्गीय फायरमैन नरेश कुमार पुत्र श्री गुरुदयाल निवासी ग्राम बिल खेत पोस्ट बांघाट पट्टी वनवारसयू जिला पौड़ी गढ़वाल की उपचार के दौरान मैक्स अस्पताल देहरादून में मृत्यु हो गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  शासन से श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति को मिला मुख्य कार्याधिकारी

आप वर्ष 2012 में फायरमैन के पद पर भर्ती हुए आपके इस प्रकार जाने पर हरिद्वार पुलिस शोक व्यक्त करती है। आप अपने हंसमुख व्यवहार एवं कर्तव्यपरायणता के लिए सदैव याद किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी नैनीताल के निर्देश पर यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही। पढिये कितना शुल्क वसूला

पुलिस परिवार के सदस्य को खोने के इस भावुक पल में एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल एवं हरिद्वार पुलिस द्वारा खरखड़ी घाट पर दिवंगत आत्मा को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए शोक सलामी देते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट करते हुए परमेश्वर से प्रार्थना  की कि पुण्य आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देकर इस कठिन समय में परिवार को दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में कल भारी बारिश-बर्फबारी व तेज हवाओं का अलर्ट, मैदानी इलाकों में गर्मी।

Uttarakhand Police Uttarakhand Traffic Police -Traffic Directorate Uttarakhand DIPR District Magistrate Haridwar Haridwar Traffic Police Haridwar Police श्रद्धांजलि शोक दुःखद haridwardiaries haridwar condolenceToYourFamily

Ad_RCHMCT