दुखद-उत्तराखंड मे दर्दनाक हादसा, यूटिलिटी यमुना नदी में दुर्घटनाग्रस्त, तीन की घटनास्थल पर मौत

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchal-राज्य में सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं, कभी पहाड़ों से तो कभी तराई के इलाकों से दुखद खबर सामने आ रही है ताजा मामला जनपद उत्तरकाशी:डामटा क्षेत्रांतर्गत चामी के पास वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने किये 03 व्यक्तियों के शव बरामद

आज सोमवार को थाना पुरोला के माध्यम से SDRF टीम को सूचना दी गई कि डामटा के पास एक यूटिलिटी ( संख्या HP-17G-0319) दुर्घटनाग्रस्त हो गई है,जिसमें रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के चर्चित IPS प्रहलाद नारायण मीणा को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, दिल्ली WCCB में बने उप निदेशक

सूचना प्राप्त होते ही पोस्ट बड़कोट से एसडीआरएफ टीम उप निरीक्षक नवीन कुमार के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

उक्त वाहन विकासनगर से परचून का सामान लेकर पुरोला- मोरी की तरफ जा रहा था, जो डामटा क्षेत्र में चामी के पास अनियंत्रित होकर यमुना नदी  में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में तीन व्यक्ति सवार थे जिनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु ही गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: गुड़ के 5 नमूने जांच के लिए भेजे, व्यापारियों को दिए सख्त दिशा-निर्देश

एसडीआरएफ टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त वाहन से तीनों व्यक्तियों के शवो को स्ट्रेचर के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुंचाया गया तथा अग्रिम कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में पिथौरागढ़ विकास प्राधिकरण की 7वीं बोर्ड बैठक संपन्न, कई अहम विकास कार्यों को मिली मंजूरी

मृतकों का नाम
1. नौशाद पुत्र नूर मोहम्मद, निवासी जीवनगढ थाना विकासनगर देहरादून।
2. प्रवीण जैन पुत्र चमन लाल, निवासी जीवनगढ थाना विकासनगर देहरादून।।
3. अजय शाह पुत्र बरगी नाथ, निवासी चौबेया थाना सासाराम जिला रोहतास बिहार। हाल पता- जीवनगढ़ थाना विकास नगर देहरादून।

Ad_RCHMCT