देवभूमि उद्योग व्यापार मण्डल अध्यक्ष विपिन काण्डपाल के नेतृत्व में मण्डी समिति के प्रागण में किये गये पौधे रोपण

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखण्ड के हरेला पर्व एवं देवशयनी आषाढी एकादशी के उपलक्ष्य में एक पेड़ मेरा धन,देवभूमि उद्योग व्यापार मण्डल अध्यक्ष विपिन काण्डपाल के नेतृत्व में रामनगर मण्डी समिति के प्रागण में पौधे रोपण किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में सीएम धामी का दो दिवसीय दौरा, शहर में ट्रैफिक डायवर्जन

प्रांगण में कई प्रकार के फलदार पौधों का रोपण किया गया। कुछ स्थानीय लोगो को व्यापार मण्डल अध्यक्ष विपिन काण्डपाल द्वारा निशुल्क फलदार, फूल तथा छायादार पौधों का वितरण किया गया।

इस अवसर पर व्यापार मण्डल नगर अध्यक्ष विपिन काण्डपाल, नगर उपाध्यक्ष दीप कुमार जोशी (मुकुल), कोषाध्यक्ष शोभा काण्डपाले, जिला उपाध्यक्ष मनीष कुमार, सुरजित कुमार, रिजवान श्रीमति दुरनतारा, धीरज रावत, सोमिल रावत, यमन नैलवाल, मदन मोहन गौनियाल, विकास सक्सेना, नौसाद, मौलिक काण्डपाल, योगिता काण्डपाल आदि लोग शामिल थे व व्यापार मण्डल के अध्यक्ष विपिन काण्डपाल ने सभी से अपील की सभी क्षेत्रवासी अपने घर पर एक एक फलदार वृक्ष को अवश्य लगाए।

Ad_RCHMCT