बड़ी खबर-रामनगर के शिकायतकर्ता की शिकायत का ऐसे करा आयुक्त कुमाऊं दीपक रावत ने समाधान,दिलवाये 34 लाख रुपए वापस

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी :-आयुक्त कुमाऊं दीपक रावत को पिछले जनसुनवाई के दौरान शिकायतकर्ता द्वारा रामनगर में उनके साथ हुए निजी भूमि सहित सरकारी भूमि अनुबंध मामले की शिकायत की गई थी जिस पर आयुक्त द्वारा सभी पक्षों को बुलाकर शिकायतकर्ता के 34 लाख रुपए वापस करवाए गए।

यह भी पढ़ें 👉  एससी-एसटी अत्याचार निवारण: प्रभावितों को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करे प्रशासन — मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

आयुक्त की जनसुनवाई में शिकायतकर्ता-अब्दुल मुस्तफा पुत्र अब्दुल जब्बार, निवासी मोहल्ला खताडी, रामनगर को अरूण कुमार मासीवाल, जगदीश कुमार मासीवाल, योगेश मासीवाल, नरेन्द्र मासीवाल, निवासी उदयपुरी चौपड़ा तहसील रामनगर के द्वारा ग्राम उदयपुरी चौपड़ा, तहसील रामनगर जिला नैनीताल में भूमि के साथ ही सरकारी भूमि भी अनुबन्ध कर शिकायतकर्ता अब्दुल मुस्तफा को रू0 34 लाख में बेची गयी।

यह भी पढ़ें 👉  श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी: भगवान बदरीविशाल की पूजा-अर्चना कर मास्टर प्लान कार्यों का लिया जायजा; 'देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल' और कथा महोत्सव में हुए शामिल

उसके उपरान्त शिकायतकर्ता अब्दुल मुस्तफा आयुक्त , कुमाऊं मण्डल, नैनीताल के समक्ष शिकायत लेकर उपस्थित हुए। जहां आयुक्त महोदय द्वारा सम्बन्धित पक्षों को कार्यालय में बुलवाकर शिकायतकर्ता के रू0 34 लाख रुपए बैंक खाते के माध्यम से वापिस कराये गये। शिकायतकर्ता की शिकायत का समाधान हो गया है तथा शिकायतकर्ता संतुष्ट है।

Ad_RCHMCT