गौला नदी मे बहे किशोर का शव बरामद

ख़बर शेयर करें -

जनपद नैनीताल-काठगोदाम गोला नदी में बहे किशोर का एसडीआरएफ ने किया शव बरामद।

दिनाँक 14 जुलाई 2024 को एक किशोर काठगोदाम गोला नदी में नहाते समय नदी में बह गया था, जिसकी एसडीआरएफ द्वारा उक्त दिनाँक से ही सम्भावित स्थानों पर लगातार सर्चिंग की जा रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: भूसे के अनावश्यक भंडारण और राज्य से बाहर परिवहन पर अगले 15 दिनों के लिए रोक, जिलाधिकारी ने जारी किए सख्त आदेश

आज दिनाँक 17 जुलाई 2024 को एसडीआरएफ टीम द्वारा  पुनः सर्चिंग अभियान को आगे बढ़ाते हुए संभावित स्थानों पर गहन सर्चिंग अभियान चलाया गया,जिस दौरान उक्त किशोर के शव को गोविंद ग्राम गोला नदी से बरामद कर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ​'50 वर्षों में नहीं देखा ऐसा चमत्कारिक मेला'— रिकॉर्ड भीड़ के बाद भी सुव्यवस्थित संपन्न हुआ कैंची धाम स्थापना दिवस

मृतक का विवरण:–मोहित कुमार आर्या पुत्र प्रकाश चन्द उम्र 13 वर्ष निवासी:–ग्राम भोर्या हेड़ाखान काठगोदाम

Ad_RCHMCT