दुःखद- खाई में गिरने से अधेड़ की मौत, एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक और सनसनीखेज घटना सामने आई है। रुद्रप्रयाग जनपद के सिरोबगड़ के पास एक व्यक्ति खाई में गिरने से मौत का शिकार हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर एसडीआरएफ की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर शव को खाई से बाहर निकाला और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। मृतक की पहचान चंद्रशेखर भट्ट (55 वर्ष), पुत्र स्व. धरानंद, निवासी भटवारी, अगस्त्यमुनि, जिला रुद्रप्रयाग के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  प्राचीन से आधुनिक तक: CDS ने बताया युद्ध और सुरक्षा का महत्व

रविवार को जिला नियंत्रण कक्ष रुद्रप्रयाग से एसडीआरएफ को सूचना प्राप्त हुई कि सिरोबगड़ के पास नदी में एक शव दिखाई दे रहा है, जिसे निकालने के लिए एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम उप निरीक्षक आशीष डिमरी के नेतृत्व में रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

यह भी पढ़ें 👉  औचक निरीक्षण में मिली खामियांः दो प्रधानाध्यापक और एक शिक्षिका पर गिरी गाज

मृतक व्यक्ति सिरोबगड़ के पास अनियंत्रित होकर सड़क से खाई में गिर गया था, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। एसडीआरएफ टीम ने जिला पुलिस और जल पुलिस के साथ मिलकर शव को खाई से बाहर निकाला और मुख्य मार्ग तक लाया। शव को आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

Ad_RCHMCT