उत्तराखंड की अस्थाई राजधानी में  सनसनीखेज वारदात, घर में घुसे बदमाशों ने महिला का गला रेता

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। प्रदेश की अस्थाई राजधानी दून से सनसनी खेज वारदात सामने आ रही है। यहां घर में अकेली रह रही वृद्घा की गला रेत कर हत्या कर दी गई है। घर का सामान अस्त-व्यस्त पड़ा हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि लूट के बाद इस वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  त्योहारी सीजन से पहले नैनीताल पुलिस का बड़ा एक्शन, 128 कबाड़ी, 158 मेडिकल स्टोर, 07 गन शॉप, 187 मोबाइल शॉप की चैकिंग कर 133 के किए चालान

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज प्रातः पुलिस को सूचना मिली कि  भंडारी बाग में लूट के बाद  75 साल की वृद्धा की गला रेतकर हत्या कर दी गई है। इस सूचना पर दलबल के साथ मौके पर पहुंची एसपी सरिता डोबाल ने घटनास्थल का जायजा लिया और साक्ष्य जुटाए। मृतका की पहचान कमलेश धवन के रूप में हुई है। बताया जाता है कि महिला इस मकान में अकेली रहती थी। महिला की तीन बेटियां हैं जो वसंत विहार में रहती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  डेढ़ लाख उम्मीदवारों की मेहनत पर पलीता, पेपर लीक मामले में घिरी यूकेएसएसएससी 

पुलिस के अनुसार घर के भीतर अलमारी का सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ है। इससे आशंका जताई जा रही है कि बदमाश लूट के इरादे से घर में घुसे होंगे और महिला के विरोध जताने पर बदमाशों ने उसका गला रेत दिया होगा।

बताया जाता है कि इससे पहले भी इसी घर में चोरी हुई थी। उस वक्त चोर नल की टोंटियां और अन्य सामान ले गए थे। महिला के पति इंद्रराज धवन की काफी समय पहले हो मौत हो गई थी। महिला के पति ट्रांसपोर्टर का काम करते थे। बहरहाल पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Ad_RCHMCT