विधानसभा बजट सत्र की तैयारियां हुई तेज, व्यवस्थाएं होने लगी दुरूस्त

ख़बर शेयर करें -

चमोली। आगामी 13 मार्च से भराडीसैंण में प्रस्तावित विधानसभा बजट सत्र की तैयारियों के दृष्टिगत जिलाधिकारी चमोली हिमांशु खुराना व पुलिस अधीक्षक चमोली प्रमेन्द्र डोबाल द्वारा जिला प्रशासन व पुलिस बल के साथ सम्पूर्ण भराड़ीसैंण का जायजा लिया।

उन्होंने भराड़ीसैंण सहित खेती, मालसी, जंगलचट्टी, पुलिस लाईन भराड़ीसैंण, हेलीपैड, विधानसभा भवन का भ्रमण कर विधानसभा बजट सत्र को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था एवं मूलभूत आवश्यकताओं, पुलिस कर्मियों हेतु भोजनालय, आवासीय बैरिक, बिजली, पानी, शौचालयों, आदि का निरीक्षण कर परिलक्षित हो रही कमियों को दुरस्त करने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस दौरान डीएम ने विधानसभा परिसर, वीवीआईपी, वीआईपी एवं अधिकारियों के आवास, हैलीपैड एवं बैरिकेडिंग स्थलों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।

यह भी पढ़ें 👉  विकास को रफ्तार: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने केंद्रीय व बाह्य सहायतित योजनाओं की समीक्षा की; चारधाम रूट पर ई-व्हीकल चार्जिंग स्टेशन बनाने के निर्देश

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी ने पर्याप्त संख्या में सुरक्षा कार्मिको की तैनाती करने, पुलिस जवानों के ठहरने, भोजन और सभी संवेदनशील स्थलों पर बैरिकेडिंग की व्यवस्था करने को कहा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में नीट परीक्षा की तैयारियां पूरी: 11 केंद्रों पर 3874 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक दूरसंचार अनूप काला, पुलिस उपाधीक्षक चमोली प्रमोद शाह, पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग अमित कुमार सैनी, एसडीएम गैरसैंण कमलेश मेहता, तहसीलदार कर्णप्रयाग सुरेन्द्र देव आदि व्यवस्थाओं के लिए नामित नोडल, प्रभारी एवं सह प्रभारी अधिकारी मौजूद थे।

Ad_RCHMCT