यहां इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में लगी आग, लाखों का नुकसान

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। बनभूलपुरा क्षेत्र में देर रात इलैक्ट्रॉनिक्स शोरूम में आग लगने से हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक अंदर रखा अधिकांश माल स्वाहा हो चुका था। आग से लाखों के नुकसान का अंदेशा जताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री आवास में उमड़ा उत्साह; मंत्रीगणों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

जानकारी के अनुसार बनभूलपुरा क्षेत्र की चोरगलिया रोड स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में देर रात राहगिरों ने धुआं उठता देखा तो इसकी सूचना शोरूम स्वामी को दी गई। शोरूम स्वामी ने आस-पास के लोगों की मदद से आग बुझाने के प्रयास किए। लेकिन सफलता नहीं मिल पाई।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': 18 सितंबर को 140 चयनित छात्रों से सीधा संवाद करेंगे सीएम पुष्कर सिंह धामी; सौंपेंगे 'सपनों के उत्तराखंड' की विजन रिपोर्ट

इस बीच सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल विभाग ने आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। लेकिन तब तक अंदर रखे गीजर, फ्रीज, एलईडी, पंखे, इनवर्टर व इलेक्ट्रॉनिक सामान आदि जलकर स्वाहा हो चुके थे।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': 10वीं और 12वीं के छात्रों को टैब हेतु DBT से मिलेगी राशि, सीएम धामी ने की घोषणा; नेपाल आपदा राहत सहायता दल को दिखाई हरी झंडी

इस अग्निकांड में लाखों के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। पुलिस ने आग से हुई क्षति का जायजा लिया है। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट का होना माना जा रहा है। 

Ad_RCHMCT