पटवारी पेपर लीक प्रकरण में एसआईटी टीम को मिली बड़ी कामयाबी, रिटायर्ड शिक्षक को किया गिरफ्तार ,लाखों की रकम बरामद

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में लेखपाल पटवारी भर्ती पेपर लीक मामले के बाद से एसआईटी के द्वारा लगातार कई लोगों को गिरफ्तार करने की बड़ी कार्यवाही की गई है इसी क्रम में एक बड़ी कामयाबी एसआईटी टीम को फिर से हासिल हुई है इस बार एसआईटी टीम के द्वारा एक रिटायर्ड शिक्षक को गिरफ्तार किया गया है बता दें कि रिटायर्ड शिक्षक के पास से ₹200000 की नकदी भी बरामद की गई है इस पेपर लीक मामले में अब तक एसआईटी के द्वारा 12 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है

जानकारी के अनुसार पटवारी पेपर प्रकरण से जुड़ी हर परत उधेड़ने के लिए एसआईटी की दौड़भाग लगातार जारी है इस प्रकरण में एसआईटी ने बारहवीं गिरफ्तारी रिटायर शिक्षक के रूप में हरिद्वार से की है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: मदरसों की बोर्ड से संबद्धता शुरू, नियमावली जल्द कैबिनेट में पेश

आरोपी अभय राम के कब्जे से एसआईटी ने दो लाख की नगदी बरामद भी की। हरिद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही से आरोपी खौफ के साये में जी रहे हैं , कई और लोग भी पुलिस की रडार में है और क्या जाने कब डोली उठ जाए , अगर भूमिका पाई गई तो एसआईटी करेगी गिरफ्तारी एसआईटी बीते वर्ष रिटायर हुए अभियुक्त अभय राम को आज देहरादून कोर्ट में पेश करेगी।

पटवारी पेपर प्रकरण को बेहद गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि पटवारी/लेखपाल भर्ती लिखित परीक्षा में धांधली के सम्बन्ध में थाना कनखल में पंजीकृत मुकदमें की जांच एसआईटी लगातार दिन-रात कड़ी मेहनत करके विवेचना में साक्ष्य संकलित कर रही है जिसके चलते अभियुक्तों की एक-एक कर गिरफ्तार करते हुए उनको सही जगह पहुंचा रही है।गिरफ्तारी की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए एसआईटी ने विवेचना से प्रकाश में आये अभियुक्त अभयराम को कल गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड एसटीएफ ने बुजुर्ग से 68 लाख की ठगी करने वाले साइबर गिरोह का किया पर्दाफाश

एसआईटी ने अब तक इस घटना से जुड़े 12 लोगों को गिरफ्तार किया है जिनमें संजीव चतुर्वेदी (अनुभाग अधिकारी), रितू पत्नी संजीव चतुर्वेदी, मनीष कुमार, प्रमोद कुमार, राजपाल, संजीव कुमार उर्फ संजीव दुबे, रामकुमार, सोनू उर्फ खडकू, दीपक, सौरभ, अंकुश और अब अभयराम।

बीते वर्ष शिक्षक पद से रिटायर अभियुक्त ने अपने एक रिश्तेदार के माध्यम से अभियुक्त राजपाल व संजीव दुबे के साथ मिलकर पटवारी/लेखपाल भर्ती का पेपर आउट करने हेतु लगभग आधा दर्जन से अधिक छात्रों को परीक्षा प्रश्न पत्र उपलब्ध कराने हेतु प्रत्येक अभ्यर्थी से मोटी रकम तय कर अभ्यर्थियों को बिहारीगढ स्थित रिजार्ट में लाया गया

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सरकार ने उपनल कर्मचारियों के लिए समान वेतन का आदेश जारी

रिजार्ट में आए उक्त अभियर्थियों को चिन्हित कर उनसे आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किए जा रहे है। विवेचना सही पाने के बाद एसआईटी ने अभयराम पुत्र जयराम निवासी पीतपुर थाना लक्सर हरिद्वार किया है जिसके कब्जे से नकदी ₹ 2,00000/- .सिक्योरिटी के लिए अभ्यर्थियों के कब्जे से लिए गए मूल चैक आदि बरामद किए हैं

Ad_RCHMCT