हल्द्वानी -लकड़ी से भरा ट्रक गिरा खाई में,ड्राइवर ने ऐसे बचाई अपनी जान

ख़बर शेयर करें -

प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में कई बार सड़क हादसे अचानक हुए भूस्खलन के कारण भी हो जाते हैं वही बात करें पिछले कुछ महीनों से काठगोदाम हैड़ाखान मोटर मार्ग का जर्जर होने की वजह से आपदा प्रभावित क्षेत्र बन चुका है ।

आज काठगोदाम हैड़ाखान मोटर मार्ग पर भूस्खलन आपदा प्रभावित क्षेत्र में लकड़ी से भरा एक ट्रक खाई में गिर गया, ट्रक का ड्राइवर और कंडक्टर ने मौके पर कूद मार ली और वह सकुशल बच गए,

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: रामदत्त जोशी अस्पताल की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की मांग, राहुल दरम्वाल के नेतृत्व में युवाओं ने CMS को सौंपा ज्ञापन

स्थानीय लोगों द्वारा काठगोदाम थाना पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद काठगोदाम थाना पुलिस मौके पर पहुंची वहां की स्थिति देखा, साथ ही ड्राइवर और कंडक्टर से पूछताछ भी की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर रामनगर के जंगलों में पुलिस और बदमाश के बीच जबरदस्त फायरिंग, घेराबंदी कर वांटेड को गोली मारकर पकड़ा।

फिलहाल किसी भी तरह से कोई जान माल का नुकसान नहीं हुआ, बीते ढाई महीने पहले 15 नवंबर को काठगोदाम हैड़ाखान मोटर मार्ग भूस्खलन के चलते प्रभावित हो गया है। आवागमन भी सुचारू रूप से नहीं हो पा रहा है,

ऐसे में लकड़ी से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया, भूस्खलन क्षेत्र का मार्ग अभी पूरी तरह से ठीक नहीं है लेकिन प्रशासन और पीडब्ल्यूडी विभाग की लापरवाही से बड़े और भारी वाहन भी धड़ल्ले से गुजर रहे हैं.

यह भी पढ़ें 👉  प्रतिकूल मौसम के बीच पीपलकोटी पहुंचे सीएम धामी: टनल में फंसे श्रमिकों के रेस्क्यू ऑपरेशन का लिया जायजा; घायलों से मिलकर जाना कुशलक्षेम

ऐसे में बड़ा सवाल यही है की विभाग किसी बड़ी दुर्घटना के इंतजार में है. हालाँकि विभाग सड़क को जल्द से जल्द ठीक करने के दावे कर रहा है

Ad_RCHMCT