नैनीताल: छोटा कैलाश में महाशिवरात्रि पर कड़े सुरक्षा इंतजाम

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल जिले के भीमताल स्थित छोटा कैलाश में महाशिवरात्रि पर्व के दौरान भारी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 के निर्देश पर पुलिस बल को तैनात किया गया है ताकि पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो।

इस संबंध में एसपी नैनीताल डॉ0 जगदीश चंद्र ने आज (14 फरवरी 2026) अमृतपुर अमिया इंटर कॉलेज में ड्यूटीरत पुलिस जवानों को ब्रीफ किया। जवानों को ड्यूटी के दौरान पार्किंग व्यवस्था सही तरीके से लागू करने, दर्शनार्थियों को पंक्तिबद्ध ढंग से दर्शन करवाने और श्रद्धालुओं के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार करने के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क से उतरकर नदी में गिरा वाहन, दो लोगों की तलाश

महापर्व के सफल और शांतिपूर्ण आयोजन के लिए कुल 03 निरीक्षक, 18 उप निरीक्षक/अपर उप निरीक्षक, 61 हेड कांस्टेबल/कांस्टेबल और 25 महिला कांस्टेबल तैनात किए गए हैं। इसके अलावा 02 प्लाटून पीएसी, 02 टीम SDRF, 02 फायर ब्रिगेड टीम, CPU और क्रेन को भी सुरक्षा व्यवस्था में शामिल किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  अपराध के खिलाफ सड़कों पर कांग्रेस, सरकार पर तीखा हमला

ब्रीफिंग में एसपी संचार रेवाधर मठपाल, क्षेत्राधिकारी नैनीताल रविकांत सेमवाल, मुख्य अग्निशमन अधिकारी गौरव किरार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भीमताल  राजेश यादव सहित सभी ड्यूटीरत अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। नैनीताल पुलिस ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें और व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

Ad_RCHMCT