विषाक्त पदार्थ के सेवन से छात्र की हुई मौत, घरेलू कलह बताया जा रहा कारण

ख़बर शेयर करें -

रूड़की। घरेलू कलह के चलते बीटैक के एक छात्र ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम हेतु राजकीय अस्पताल में भेज दिया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल दुग्ध संघ का विस्तार: सेला में 702वीं दुग्ध समिति का शुभारंभ, 1.55 लाख लीटर दूध संग्रहण का लक्ष्य

उक्त मामला कोतवाली सिविल लाईंस अन्तर्गत मौहल्ला आदर्शनगर का है। घटना की बाबत वरिष्ठ उप निरीक्षक अभिनव शर्मा ने बताया कि बाजूहेडी स्थित आर सी ई काॅलेज का छात्र अभिषेक कुमार पुत्र अंजलि प्रसाद पटना का रहने वाला था।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर पुलिस का सख्त एक्शन: हाईवे पर स्टंट और हुड़दंग करने वाले थार-स्कॉर्पियो चालकों पर हुई कार्रवाई

कई दिनों से अभिषेक तनाव में चल रहा था। इस बीच अभिषेक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर मौके पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम हेतु राजकीय अस्पताल में भेज दिया।

Ad_RCHMCT