फांसी के फंदे में झूल महिला ने लगाया मौत को गले, यह बताई जा रही वजह

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। दशहरा ग्राउंड प्रेमनगर के पास घर के अन्दर एक महिला ने चुन्नी के सहारे फांसी लगा कर आत्म हत्या कर ली हैं। पुलिस को घटना स्थल से एक सुसाईड नोट प्राप्त हुआ है। जिसके सम्बन्ध में विस्तृत जांच की जा रही है। पुलिस ने मृतका के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।

यह भी पढ़ें 👉  दिल दहला देने वाला हादसा: ट्रेन की चपेट में आया शिशु हाथी, दर्दनाक मौत

  थाना प्रेम नगर पुलिस को मोहित ग्रोवर ने फोन के माध्यम से जानकारी दी की एक महिला ने दशहरा ग्राउंड प्रेमनगर के पास घर के अन्दर फांसी लगा ली हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रेम नगर के थानाध्यक्ष पीडी भट्ट तत्काल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर पुलिस को पता चला की एक महिला निवासी प्रेमनगर देहरादून उम्र 38 वर्ष द्वारा घर पर कमरे में चुन्नी के सहारे फांसी लगायी गयी थी।

यह भी पढ़ें 👉  भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और सांसद अनिल बलूनी के जन्म दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कुष्ठ आश्रम में राशन और फल वितरण

मौके पर 108 एम्बुलेंस भी पहुंच चुकी थी, जिसके कर्मचारी द्वारा उक्त महिला के मृत होने की पुष्टि की। थाना प्रेम नगर पुलिस का कहना हैं की घटनास्थल से सुसाईड नोट प्राप्त हुआ है। जिसके सम्बन्ध में विस्तृत जांच की जा रही है। मौके पर परिजनों के समक्ष तहसीलदार सदर के द्वारा मृतका के शव का पंचायतनामा की कार्यवाही की गई, जिसके पश्चात शव को पोस्टमार्टम के लिये भिजवाया गया। थाना प्रेम नगर पुलिस का कहना हैं की मृत्यु के कारणों की जांच की जा रही है।

Ad_RCHMCT