चोरी की वारदात को अंजाम देने की बना रहे थे योजना, आलानब व ताले तोड़ने के औजार मिले, पुलिस ने भेजा हवालात

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। गश्त के दौरान पुलिस ने दो युवकों को आलानकब के अलावा चोरी में प्रयुक्त उपकरणों के साथ गिरफ्तार किया है। जिन्हें कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया है।

जानकारी के अनुसार रात्रि गश्त के दौरान बनभूलपुरा थाना पुलिस को केमू स्टेशन के पास दो युवक संदिग्धावस्था में दिखे। शक होने पर जब पुलिस कर्मियों ने दोनों की तलाशी ली तो उनके पास से आलानकब के साथ ही ताले तोड़ने में प्रयुक्त औजार मिले। ‌इस पर दोनों को हिरासत में ले लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड पुलिस को राष्ट्रीय सम्मान: पासपोर्ट सत्यापन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विदेश मंत्री ने दिया 'Institutional Performance Award'

पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम आसिफ उर्फ नन्दू पुत्र मुज्जफ्फर हुसैन निवासी जवाहर नगर वार्ड नंबर 14 व शिवम पुत्र रुप चन्द्र निवासी जवाहर नगर बनभूलपुरा बताए। पुलिस पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह नशे के आदी हैं और नशे की लत पूरी करने के लिए छोटी-मोटी चोरियों की वारदातों को अंजाम देते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  टीबी मुक्त भारत अभियान में लापरवाही पर कड़ा रुख: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने धीमी प्रगति वाले जिलाधिकारियों को 'प्रतिकूल प्रविष्टि' देने के दिए निर्देश

यहां भी वह किसी चोरी की वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। पुलिस के अनुसार पकड़े गये अभियुक्त पूर्व में भी जेल की हवा खा चुके हैं। पुलिस ने दोनों को कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया है। 

Ad_RCHMCT