मातम में बदली होली की खुशियां, एक भाई की मौत की खबर सुन दूसरे भाई ने भी तोड़ा दम

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। होली पर्व पर एक साथ दो भाईयों की मौत से परिवारजनों में कोहराम मच गया। इससे होली की खुशियां मातम में बदल गई।

जानकारी के अनुसार राजपुरा के राजेंद्र नगर में रहने वाला अनिल सक्सेना रिक्शा चालक था। बताया जाता है कि घरेलू कलह के चलते वह होली के दिन फांसी के फंदे में झूल गया। जब परिवारजनों की नजर उस पर पड़ी तो हड़कंप मच गया। आनन-फानन में उसे फंदे से उतार कर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध खनन में संलिप्तता पर बड़ा एक्शन! एसएसपी ने आरक्षी किया सस्पेंड

इस घटना के दौरान अनिल का बड़ा भाई अनूप उत्तर प्रदेश में था। भाई की मौत की खबर सुनकर वह हतप्रभ रह गया। इस बीच उत्तर प्रदेश से हल्द्वानी लौटते समय उसे भी दिल का दौरा पड़ गया। जिससे उसकी भी मौत हो गई। होली पर्व पर एक साथ दो भाईयों की मौत से परिवारजनों में कोहराम मचा हुआ है। इससे होली की खु‌शियां मातम में बदल गई।

Ad_RCHMCT