महंगी पड़ी सट्टा कारोबार की शिकायत, घर में घुसकर बीबी-बच्चों को धुना

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। सट्टा कारोबार संचालित करने की शिकायत करना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। तैश में आये सटोरिये ने साथियों के साथ घर में घुसकर परिवारजनों के साथ मारपीट कर दी। मामले में पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  एलआईसी अभिकर्ता संगठन रामनगर का छठा वार्षिक अधिवेशन संपन्न, उत्कृष्ट अभिकर्ता हुए सम्मानित

पुलिस को सौंपी तहरीर में लाइन नंबर 17, आजाद नगर बनभूलपुरा निवासी महमूद पुत्र मो. इस्माइल ने कहा है कि मोहल्ले का ही आलम सट्टे का कारोबार करता है। इसके खिलाफ मोहल्ले के लोगों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। इसकी वजह से आलम उससे रंजिश रखने लगा।

यह भी पढ़ें 👉  मजबूत एम-पैक्स से सशक्त होंगे गांव और समृद्ध बनेगा उत्तराखण्ड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

आरोप है कि बुधवार को आलम अपने साथियों फैजान, इमरान, शाजेब, शारुख व अपनी पत्नी राना और साली रिजवाना के साथ घर में घुस आये और गाली गलौज करने लगे। विरोध पर उक्त लोगों ने उसकी पत्नी और पुत्र के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि उन पर लोहे की रॉड से हमला बोला गया। जाते-जाते आरोपी उसे जान से मारने की धमकी दे गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Ad_RCHMCT