दहेजलोभी ससुरालियों ने विवाहिता को किया प्रताड़ित, घर से निकाला

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। एक व्यक्ति ने पुत्री के ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में एनसीसी का होगा विस्तार: सीएम धामी से मिले एनसीसी महानिदेशक, सीमांत क्षेत्रों में नई इकाइयों और एनसीसी अकादमी पर हुई चर्

पुलिस को सौंपी तहरीर में तीनपानी, गौजाजाली निवासी तोता राम पुत्र खड़क सैन ने कहा है कि उसकी पुत्री सुनीता का विवाह 14 अप्रैल 2021 को रूद्रपुर में रहने वाले रोहित पुत्र बुध सैन के साथ हुआ। आरोप है कि विवाह के कुछ समय बाद ही ससुराली दहेज की मांग को लेकर उसकी पुत्री का उत्पीड़न करने लगे।

यह भी पढ़ें 👉  पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन से देवभूमि में शिवभक्तों का अभिनंदन; सीएम धामी ने कांवड़ियों को परोसा भोजन, पुलिसकर्मियों व पर्यावरण मित्रों को किया सम्मानित

असमर्थता जताने पर उसके साथ मारपीट की जाने लगी। ससुरालियों के प्रताड़ना से आजिज आकर उसकी पुत्री मायके में रह रही है। पीड़ित ने पुलिस से आरोपी ससुरालियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Ad_RCHMCT