दुःखद- ऊपर से गिरकर दूसरी रोड पर आ गई कार, एक की मौत

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में गुरूवार को भीषण हादसा हो गया। पिथौरागढ़ जिले के गणाई गंगोली क्षेत्र में एक कार अनियंत्रित हो गई और ऊपरी रोड से गिरकर दूसरी रोड पर आ गई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। 

यह भी पढ़ें 👉  इकोनॉमिक टाइम्स वर्ल्ड लीडर्स फोरम 2026 में सीएम धामी ने रखा उत्तराखंड का रोडमैप; यूसीसी, सुशासन, ऑल-वेदर टूरिज्म और ₹34 हजार सरकारी नौकरियों का उल्लेख

जानकारी के अनुसार कार सवार प्रकाश कार्की और सूरज रौतेला गुरूवार को थल से हल्द्वानी जा रहे थे। तभी बीच रास्ते में गणाई गंगोली तहसील मुख्यालय के पास उनके साथ हादसा हो गया। उनकी कार पहाड़ी से निचली सड़क पर गिर गई। इस हादसे में कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में संत समागम: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और सीएम धामी ने 'एक राष्ट्र-एक चुनाव' पर संतों से मांगा समर्थन; विकास और संसाधनों की बचत पर दिया बल

वहीं राहगीरों ने तत्काल मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को कार से बाहर निकाला और उन्हें हॉस्पिटल लेकर गई। लेकिन डॉक्टरों ने भट्टी गांव निवासी सूरज सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं प्रेम नगर निवासी प्रकाश सिंह को उपचार किया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। पुलिस ने बताया कि मृतक के घर में हादसे की जानकारी दे गई है।

Ad_RCHMCT