तिरंगा यात्राः ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी पर नैनीताल में उमड़ा जनसैलाब

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल: सरोवर नगरी गुरुवार को देशभक्ति के रंग में उस समय पूरी तरह रंग गई जब “ऑपरेशन सिंदूर” की सफलता के उपलक्ष्य में एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा मल्लीताल स्थित ऐतिहासिक पंडित गोविंद बल्लभ पंत पार्क से प्रारंभ होकर तल्लीताल स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा तक निकाली गई, जिसमें स्कूली बच्चों, स्थानीय नागरिकों और भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

यह भी पढ़ें 👉   प्रेम विवाद ने लिया खौफनाक रूप, युवक की बेरहमी से हत्या, एक गिरफ्तार

सुबह 11 बजे से ही लोग पंत पार्क में एकत्रित होने लगे और 11:30 बजे यात्रा की विधिवत शुरुआत की गई। यात्रा के दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम्, हिंदुस्तान जिंदाबाद और भारतीय सेना अमर रहे जैसे गगनभेदी नारे गूंजते रहे। हाथों में तिरंगा लहराते हुए लोगों का जोश और उत्साह देखते ही बनता था।

यह भी पढ़ें 👉  गर्जिया मेला-गर्जिया में प्रशासन की बैठक: सुरक्षा, पार्किंग और महिलाओं की सुविधा पर विशेष ध्यान

इस तिरंगा यात्रा में करीब 500 से अधिक लोग शामिल हुए, जिसमें बच्चों, युवाओं, बुजुर्गों और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी रही। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर लोगों ने गर्व और आत्मविश्वास से भरे स्वर में अपने समर्थन और श्रद्धा को अभिव्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  (उत्तराखंड) टोयोटा कार गहरी खाई में गिरी, बिजनौर यूपी के चार व्यक्ति थे सवार, वीडियो

कार्यक्रम में नैनीताल की विधायक सरिता आर्य, राज्य मंत्री शांति मेहरा, भाजपा मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की, मनोज जोशी, आनंद बिष्ट, विकास जोशी, कैलाश मिश्रा, भूपेंद्र बिष्ट, मनोज जगाती, भगवत रावत, विक्की राठौर, मोहित आर्य, अरविंद पडियार, हरीश राणा, प्रगति जैन, जीवंती भट्ट, कमलेश ढौंढियाल सहित कई वरिष्ठ नेता और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT