उत्तराखंड:-(ब्रेकिंग) यहाँ वाहन खाई में दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने घायल को रेस्क्यू कर भिजवाया अस्पताल

ख़बर शेयर करें -

जनपद पौड़ी- मोहनचट्टी के पास एक वाहन खाई में दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने किया घायल को रेस्क्यू

शनिवार को थाना लक्ष्मण झूला द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि मोहनचट्टी के पास एक वाहन (UK 14TA 1965) खाई लगभग 100-150 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है जिसमे रेस्क्यू हेतु SDRF रेस्क्यू टीम की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें 👉  डॉ. भीमराव अंबेडकर पर आपत्तिजनक टिप्पणी का वीडियो वायरल, पुलिस चौकी पर प्रदर्शन

उक्त सूचना पर SDRF रेस्क्यू टीम मुख्य आरक्षी किशोर कुमार के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुये खाई मे उतरकर वाहन तक पहुँच बनायी।

यह भी पढ़ें 👉  प्रारंभिक शिक्षा निदेशक से मारपीट, विधायक पर लगे आरोप, आक्रोशित हुये शिक्षक

उक्त वाहन में एक व्यक्ति ही सवार था जो कि घायल अवस्था में था। SDRF टीम द्वारा उक्त घायल व्यक्ति को स्ट्रेचर बोर्ड के माध्यम से खाई से सकुशल बाहर निकालकर मुख्य मार्ग तक लाकर एम्बुलेंस की सहायता से अस्पताल भिजवाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  प्राचीन से आधुनिक तक: CDS ने बताया युद्ध और सुरक्षा का महत्व

घायल व्यक्ति का नाम :- विकास पुत्र कैलाश मानसी, निवासी- देहरादून।

Ad_RCHMCT