उत्तराखंड:-(ब्रेकिंग) शारदा घाट के पास नदी में डूबे दो बच्चों के शव 5 दिनों की कड़ी मशक्कत के बाद SDRF ने किये बरामद

ख़बर शेयर करें -

जनपद चम्पावत शारदा घाट के पास नदी में डूबे दो बच्चों के शव SDRF ने किये बरामद।

दिनाँक 28 फरवरी 2023 को कोतवाली टनकपुर द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया था कि शारदा नदी में दो बच्चे डूब गये है जिनकी सर्चिंग हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

सूचना प्राप्त होते ही SDRF फ्लड टीम द्वारा अपर उपनिरीक्षक जितेन्द्र गिरि के हमराह मय डीप डाइविंग रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल पर पहुँचकर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  प्राधिकरण के कामकाज में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जनता की शिकायत आई तो तय होगी जवाबदेही: भावना मेहरा

घटना के बाद से ही SDRF टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये अलग-अलग संभावित स्थानों पर डीप डाइविंग कर गहन सर्चिंग की जा रही थी।

विगत 05 दिनों से SDRF टीम द्वारा लगातार सर्चिंग करते हुए आज दिनाँक 04 मार्च 2023 को दोनों बच्चों के शवो को नदी से बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 2 नवंबर को एक दिवसीय हल्द्वानी दौरा: NKB TIMES के लॉन्चिंग समारोह में करेंगे शिरकत

उक्त दोनों बच्चे दिनाँक 28 फरवरी 2023 को नदी में नहाने आये थे व नहाते समय अनियंत्रित होकर गहरे पानी में जाने से नदी में डूब गये थे।

मृतक बच्चों के नाम :-

  1. श्री अमित कश्यप उम्र – 8 वर्ष, श्री हरीश कश्यप।
    निवासी :- टनकपुर चम्पावत।
  2. अंकित कुमार उम्र – 10 वर्ष, फरीदपुर बरेली।
यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 'दुदबोलि' का अनूठा आयोजन: उत्तराखंडी लोककवियों की रचनाओं की गूंजी संगीतमय प्रस्तुति

रेस्क्यू टीम का विवरण

  1. ASI जितेन्द्र गिरी
  2. मुख्य आरक्षी ललित जोशी
  3. मुख्य आरक्षी प्रवेश नगरकोटि
  4. आरक्षी प्रकाश मेहता
  5. आरक्षी चन्दन रौतेला
  6. आरक्षी सागर चन्द
  7. आरक्षी अजय बोरा
  8. चालक अमित मिश्रा
Ad_RCHMCT