उत्तराखंड- भाई ने गर्भवती बहन को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, ये रही वजह

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। ऊधमसिंह नगर जिले के काशीपुर प्रेम विवाह से नाराज बड़े भाई ने अपनी सात माह की गर्भवती बहन सोनम (21) की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे बाजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम महुआडाली में हुई। 

सोनम ने करीब एक वर्ष पहले गांव के ही निजी वाहन चालक पवन पाल से प्रेम विवाह किया था, जो उसके बड़े भाई राजीव को पसंद नहीं आया। इस नाराजगी के चलते राजीव ने सोनम को गोली मार दी। गोली सोनम की छाती में लगी, जिससे उसकी मौत हो गई। 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: मदरसों की बोर्ड से संबद्धता शुरू, नियमावली जल्द कैबिनेट में पेश

घटना की सूचना मिलने पर एसपी अभय प्रताप सिंह, बाजपुर कोतवाली प्रभारी नरेश चौहान, एसएसआई विनोद सिंह फर्त्याल और अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने खेत से खून से लथपथ शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में IAS प्रमोशन पर निर्णायक दिन, 14 PCS अफसरों की टिकी निगाहें

मृतका के ससुराल वालों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। मासूम निशा ने बताया कि मामी का भाई तमंचा लेकर उनके सामने खड़ा था, और मामी ने उसकी जान की भीख मांगी, लेकिन राजीव ने उसकी एक भी नहीं सुनी और गोली चला दी। 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में निवेश का बड़ा रिकॉर्ड: 1 लाख करोड़ से ज्यादा एमओयू की ग्राउंडिंग

एसपी अभय सिंह ने बताया कि आरोपी राजीव की गिरफ्तारी के लिए तीन पुलिस टीमों का गठन किया गया है, जो उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Ad_RCHMCT