आफत की बारिश- मलबा और पत्थर गिरने से बंद हो गए हाईवे, वाहनों की लगी कतार

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के कारण पहाड़ और मैदानों में मुश्किलें बढ़ गई हैं। भारी मलबा और पत्थर गिरने से गंगोत्री, यमुनोत्री, और बदरीनाथ हाईवे पूरी तरह से बंद हो गए हैं। इन हाईवे पर कई वाहन फंसे हुए हैं, जिससे यात्री और स्थानीय लोग हाईवे खुलने का इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन: रामनगर के विद्यालयों ने की ऑनलाइन भागीदारी, 16 सितंबर को चुने गए विद्यार्थियों से संवाद करेंगे सीएम धामी

गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगोरी से गर्म पानी के पास मलबा और पत्थर गिरने के कारण यातायात बाधित हो गया है। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग भी जर्जर गाड़ के पास मलबा और पत्थर गिरने से बंद है। बदरीनाथ हाईवे पर कर्णप्रयाग और गौचर के पास कमेड़ा में भी आवाजाही ठप हो गई है। 

यह भी पढ़ें 👉  तमकनाला आपदा: सीएम धामी रख रहे सीधी नजर; राहत-बचाव, आवश्यक आपूर्ति और कनेक्टिविटी बहाली के लिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

यहां वाहनों की लंबी कतारें लगी हैं और बीते साल से इस क्षेत्र में लगातार भूस्खलन की समस्या बनी हुई है। अतिवृष्टि के कारण सड़क का एक बड़ा हिस्सा बह गया था, और तब से स्थायी मरम्मत नहीं की जा सकी। मंगलवार रात की बारिश ने स्थिति को और खराब कर दिया, जिससे मलबा सड़क पर फैल गया और यातायात प्रभावित हो गया। 

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन' पोर्टल लॉन्च: मेधावी छात्रों को JEE-NEET की मुफ्त कोचिंग देगी धामी सरकार; सरकारी नीतियों में शामिल होंगे विद्यार्थियों के सुझाव

एनएच विभाग सड़कों को खोलने की कोशिश कर रहा है, लेकिन यमुनोत्री हाईवे जगह-जगह मलबे और पत्थरों के कारण मध्य रात्रि से बंद है। श्रद्धालु और स्थानीय लोग हाईवे के खुलने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Ad_RCHMCT