उत्तराखंड- भाई ने गर्भवती बहन को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, ये रही वजह

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। ऊधमसिंह नगर जिले के काशीपुर प्रेम विवाह से नाराज बड़े भाई ने अपनी सात माह की गर्भवती बहन सोनम (21) की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे बाजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम महुआडाली में हुई। 

सोनम ने करीब एक वर्ष पहले गांव के ही निजी वाहन चालक पवन पाल से प्रेम विवाह किया था, जो उसके बड़े भाई राजीव को पसंद नहीं आया। इस नाराजगी के चलते राजीव ने सोनम को गोली मार दी। गोली सोनम की छाती में लगी, जिससे उसकी मौत हो गई। 

यह भी पढ़ें 👉  कर्मचारी जगत में शोक की लहर: मिनिस्टीरियल फेडरेशन के ब्लॉक अध्यक्ष आनंद सिंह रावत का हृदयगति रुकने से निधन

घटना की सूचना मिलने पर एसपी अभय प्रताप सिंह, बाजपुर कोतवाली प्रभारी नरेश चौहान, एसएसआई विनोद सिंह फर्त्याल और अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने खेत से खून से लथपथ शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

यह भी पढ़ें 👉  जनगणना-2027 को लेकर भीमताल में जागरूकता बैठक: मंत्री राम सिंह कैड़ा ने स्वयं 'स्व-गणना' कर जनभागीदारी का दिया संदेश

मृतका के ससुराल वालों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। मासूम निशा ने बताया कि मामी का भाई तमंचा लेकर उनके सामने खड़ा था, और मामी ने उसकी जान की भीख मांगी, लेकिन राजीव ने उसकी एक भी नहीं सुनी और गोली चला दी। 

यह भी पढ़ें 👉  श्रीनगर गढ़वाल के वृहद रोजगार मेले में खिले सैकड़ों युवाओं के चेहरे: 1,429 प्रतिभागियों में से 55 प्रतिष्ठित कंपनियों ने किया चयन

एसपी अभय सिंह ने बताया कि आरोपी राजीव की गिरफ्तारी के लिए तीन पुलिस टीमों का गठन किया गया है, जो उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Ad_RCHMCT