बैलपड़ाव में ज्वैलरी शॉप में चोरों का धावा, कैमरे में कैद हुई वारदात

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल जिले में अपराधियों के हौंसले बुलंद हैं। अपराधी पुलिस की चौकसी को धता बताते हुए वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इस बार कालाढूंगी के थाना क्षेत्र में बैलपड़ाव स्थित शुभम ज्वेलर्स में कल देर रात 12:45 बजे चोरी की घटना घटी है। 

यह भी पढ़ें 👉  ग्लेशियर झीलों की निगरानी को मिली नई तकनीकी ताकत: चमोली के वसुंधरा ताल में स्थापित होगा उत्तराखण्ड का पहला अर्ली वार्निंग सिस्टम

पुलिस के मुताबिक, चोरों ने दुकान के भीतर घुसकर ज्वैलरी और अन्य सामान चुराया। चौंकाने वाली बात यह है कि यह घटना पुलिस चौकी से मात्र 200 मीटर की दूरी पर हुई। 

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री घोषणाओं को प्राथमिकता पर निर्धारित समयसीमा में करें पूर्ण: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने ली उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिससे चोरों की पहचान में मदद मिल सकती है। सुबह दुकान खोलने पर दुकान के मालिक पारस रस्तोगी ने चोरी की जानकारी प्राप्त की और तुरंत पुलिस को सूचित किया। 

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम राष्ट्र निर्माण के लिए करता है प्रेरित: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश में जुट गई है। यह घटना स्थानीय सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है।

Ad_RCHMCT