उत्तराखंड को मिला गर्व का अवसर, राष्ट्रपति मुर्मू पहुंचीं नैनीताल प्रवास पर

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का सोमवार को नैनीताल जनपद आगमन पर हल्द्वानी में भव्य स्वागत किया गया। राष्ट्रपति अपराह्न 4:10 बजे हल्द्वानी स्थित आर्मी हेलीपैड पर पहुंचीं, जहां राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, महापौर गजराज सिंह बिष्ट सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

इस अवसर पर कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत, एडीजी कानून एवं व्यवस्था वी. मुरुगेशन, आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा देवेंद्र पींचा समेत प्रशासन और पुलिस के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  सोशल मीडिया फेम के लिए अवैध असलहों का खौफनाक खेल, युवक गिरफ्तार

हल्द्वानी आगमन के पश्चात महामहिम राष्ट्रपति राजभवन, नैनीताल की स्थापना के 125 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में प्रतिभाग हेतु नैनीताल के लिए रवाना हुईं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड खेलकूद: पदक विजेताओं को नकद, अफसरों को सम्मान का प्रस्ताव

दो दिवसीय नैनीताल प्रवास पर पहुंचीं राष्ट्रपति के स्वागत में पूरे क्षेत्र में उल्लास का माहौल रहा। कुमाऊँ परिक्षेत्र की पुलिस महानिरीक्षक (IPS) श्रीमती रिद्धिम अग्रवाल ने राष्ट्र की प्रथम नागरिक का सौहार्दपूर्ण स्वागत एवं अभिवादन कर प्रदेश की आतिथ्य परंपरा का सुंदर परिचय दिया।

मंगलवार, 4 नवंबर को उनका कार्यक्रम और भी व्यस्त रहेगा। इसमें मुख्य द्वार शिलान्यास समारोह, नीम करोली बाबा आश्रम के दर्शन, और कुमाऊं विश्वविद्यालय के 20वें दीक्षांत समारोह में भागीदारी शामिल है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कैंची धाम में बाबा नीम करौरी महाराज के दर्शन भी करेंगी। सुरक्षा कारणों से मंदिर समिति ने सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक मंदिर बंद रखने की घोषणा की है।

Ad_RCHMCT