उत्तराखंड-यहां ध्वस्तीकरण का विरोध, जमकर की नारेबाजी

ख़बर शेयर करें -



जोशीमठ में होटलों को गिराने का विरोध शुरु हो गया है। लोग धरने पर बैठ गए। प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरु हो गई है। लोग मुआवजे की मांग कर रहें हैं।


दरअसल जोशीमठ में दो होटलों को सबसे पहले ध्वस्त करने की तैयारी की गई। आज सुबह से ही इन दोनों होटलों को गिराने को लेकर तैयारी हो रही थी लेकिन अलग अलग टीमों के निरीक्षण के चलते लगातार विलंब होता रहा।

यह भी पढ़ें 👉  मुंबई पुलिस ने उत्तराखंड में दबोचा अपहरणकर्ता और युवती, ये है मामला


इस बीच लोगों की नाराजगी बढ़ती गई। लोगों का आरोप है कि सरकार ने मुआवजा दिया नहीं और होटलों को तोड़ने पहुंच गई। वहीं होटल मालिकों का आरोप है कि कभी किसी ने उन्हें निर्माण से नहीं रोका लेकिन अब कह रहें हैं कि इस इलाके में इतने बड़े होटल बन ही नहीं सकते।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली में सुरक्षा का सबक: लड़की सकुशल, आरोपी पर सख्त कार्रवाई


स्थानीय लोग रात में होटलों के ध्वस्तीकरण को लेकर भी सवाल उठा रहें हैं। सवाल उठ रहें हैं कि आखिर प्रशासन रात में क्यों ध्वस्तीकरण की कार्रवाई कर रहा है।


इससे पहले भी लोगों ने बद्रीनाथ हाईवे को जाम कर विरोध दर्ज कराया। बड़ी संख्या में लोगों हाईवे जाम कर सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इसके साथ ही NTPC के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग कर रहें हैं।

यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी ने बजट खत्म करने और विकास की रफ्तार तेज करने का टास्क फोर्स बनाया


लोगों का विरोध पुनर्वास की तैयारियों को लेकर भी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सरकार ने पुनर्वास की अधूरी तैयारी की है।

Ad_RCHMCT