उत्तराखंड- सूडान के छात्र पर साउथ अफ्रीकी छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में सनसनीखेज घटना सामने आई है। राजधानी देहरादून में सूडान के एक छात्र पर साउथ अफ्रीकी छात्रा से दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है। दोनों छात्र देहरादून के एक निजी विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे हैं। युवती ने आरोप लगाया है कि युवक ने उसे सोते वक्त जबरन शारीरिक संबंध बनाए।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': 10वीं और 12वीं के छात्रों को टैब हेतु DBT से मिलेगी राशि, सीएम धामी ने की घोषणा; नेपाल आपदा राहत सहायता दल को दिखाई हरी झंडी

सूत्रों के मुताबिक, युवती बीकॉम की छात्रा है और युवक बीबीए का छात्र है। युवती का कहना है कि वह युवक की पार्टी में शामिल हुई थी, जहां शराब के प्रभाव में आकर यह घटना हुई। आरोप है कि युवक ने उसे नशे की हालत में देखकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

यह भी पढ़ें 👉  मुकेश बोरा की पहल रंग लाई: पशु आहार दर वृद्धि का आदेश स्थगित, दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार

युवती ने इस घटना की शिकायत दिल्ली में जीरो एफआईआर के जरिए की, और फिर देहरादून के क्लेमेंटटाउन थाने में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Ad_RCHMCT