(उत्तराखंड) यूटिलिटी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, चालक की मौत

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchal राज्य में सड़क हादसे भी कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला जनपद देहरादून, चकराता क्षेत्रान्तर्गत भंडाराथात के पास दुर्घटनाग्रस्त यूटिलिटी से SDRF ने बरामद किया चालक का शव।

आज दिनांक 10 जून 2025 को प्रातः समय 09:30 बजे थाना चकराता द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि सिचार-खुराड भंडाराथात मार्ग पर एक यूटिलिटी वाहन संख्या UK16CA 0161 अनियंत्रित होकर लगभग 50 मीटर गहरी खाई में गिर गया है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम हेल्पलाइन 1905 और जनहित से जुड़े कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा: सीएम धामी ने दिए सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश, 15 अक्टूबर के बाद खुद करेंगे औचक निरीक्षण

सूचना प्राप्त होते ही SDRF टीम, मुख्य आरक्षी शैलेंद्र सिंह के नेतृत्व में तत्काल रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत SDRF टीम ने राहत एवं खोज कार्य करते हुए देखा कि वाहन में एक ही व्यक्ति सवार था जिसकी मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': सीएम धामी ने छात्रों से किया सीधा संवाद; बोले—'नौकरी खोजने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा'

मृतक की शिनाख्त:

नाम: गजेन्द्र चौहान
पिता का नाम: श्री मातवर सिंह
उम्र: लगभग 27 वर्ष
निवासी: ग्राम सिचाड, थाना चकराता

SDRF टीम द्वारा मृतक के शव को खाई से निकालकर संबंधित थाना पुलिस के सुपुर्द किया गया।

Ad_RCHMCT