Uttarakhand weather-तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान,इन जिलों मे घने कोहरे का अलर्ट,जानिये अपडेट

ख़बर शेयर करें -

Uttrakhand weather Dehradun weather Udham Singh Nagar weather Haridwar weather Nainital weather

Uttarakhand weather-राज्य मे हो रहे कोहरे और ठंड़ के बीच एक बार फिर मौसम विभाग ने 3 घंटे का तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।मौसम विभाग ने हरिद्वार,उधमसिंह नगर जनपदों के साथ-साथ अधिकांश भागों में माध्यम से घना कोहरा छाए रहने की संभावना को लेकर आँरेंज अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: खूपी के पास अनियंत्रित कार खाई में गिरी, दो की मौके पर मौत 

वहीं मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कुछ भागों में घना से बहुत घना कोहरा रहने की भी संभावना जताई है मौसम विभाग का कहना है कि इस दौरान   कहीं-कहीं सड़क यातायात पर भी बाधा उत्पन्न हो सकती है इसलिए यात्रा के दौरान बेहद सतर्कता बरतने तथा कोहरे की रोशनी का प्रयोग करने की बात मौसम विभाग ने कही है। मौसम विभाग में सुबह 6:00 बजे से लेकर 9:00 तक मौसम पूर्वानुमान के तहत देहरादून तथा पौड़ी के मैदानी क्षेत्रों में उथला से मध्यम कोहरा छाने की भी बात कही है।वहीं देहरादून जनपद तथा पौड़ी के मैदानी क्षेत्रों मे भी उथला से मध्यम कोहरा छाये रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध खनन में संलिप्तता पर बड़ा एक्शन! एसएसपी ने आरक्षी किया सस्पेंड
Ad_RCHMCT