दुःखद- सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्राली से टकराई बाइक, दो युवक की मौत

ख़बर शेयर करें -

लालकुआं। यहां बिन्दुखत्ता क्षेत्र में बीती रात बाइक सवार तीन युवक ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बुरी तरह घायल हो गए। इनमें से दो युवकों की उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि एक की हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल मॉल रोड 1 अगस्त से पूर्णतः 'नो हॉर्न ज़ोन' घोषित, उल्लंघन करने पर होगी सख्त कार्रवाई

जानकारी के अनुसार लालकुआं क्षेत्र कि बंगाली कालोनी निवासी 21 वर्षीय अमित गिरी पुत्र सुरेश गिरी, 24 वर्षीय अखिलेश पुत्र जगनमोहन व 29 वर्षीय पिंटू पुत्र सुशील सोमवार की देर शाम बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। बताया जाता है कि इस बीच उनकी बाइक बिन्दुखत्ता जड़ सेक्टर स्थित सेचुरी पेपर मिल की दीवार के समीप गौला रोड पर खड़ी ट्रैक्टर ट्राली में जा टकराई। जिससे तीनोंं गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार बनेगा विश्वस्तरीय आध्यात्मिक नगरी: महाकुंभ-2027 से पहले ₹235 करोड़ की 4 बड़ी परियोजनाओं का शिलान्यास; सीएम धामी बोले- भव्य और सुरक्षित होगा कुंभ

सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन फानन में तीनों को इलाज के लिए हल्द्वानी के अस्पताल भेजा। जहां चिकित्सकों ने अमित गिरी को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल अखिलेश ने निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं तीसरे घायल की हालत स्थिर बताई जा रही है। घटना के बाद से मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने घटना के बाद ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे मे लिया है। जबकि चालक फरार बताया जा रहा है। 

Ad_RCHMCT