नशे के खिलाफ काशीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4.29 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

*काशीपुर पुलिस द्वारा 04.29 ग्राम स्मैक के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार *

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय उधम सिंह नगर द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए गए अभियान व मादक पदार्थों की बिक्री की रोकथाम हेतु दिये गये आदेश निर्देशों के क्रम में तथा पुलिस अधीक्षक महोदय काशीपुर व क्षेत्राधिकारी महोदय काशीपुर के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली काशीपुर द्वारा गठित टीम के उप निरीक्षक श्री देवेंद्र सिंह सामंत मय उप निरीक्षक श्री दिनेश चंद्र सिंह मय हमराही कर्मचारियों के द्वारा दिनांक 17-07-2026 को दौराने चैकिंग संदिग्थ व्यक्ति/ वस्तु/ वाहन के संसार कॉलोनी के पश्चिमी छोर पर निर्माण इन मकान के बगल में काशीपुर पर अभियुक्त मौहम्मद नदीम पुत्र इदरीश निवासी वार्ड नंबर 22 निवासी मौहल्ला लक्ष्मीपुर पट्टी मझरा कोतवाली काशीपुर जनपद उधम सिंह नगर उम्र 28 वर्ष कब्जे से एक प्लास्टिक की पारदर्शी पन्नी में कुल 4.29 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया । बरामदगी माल व गिरफ्तारी अभियुक्त के आधार पर कोतवाली काशीपुर पर अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा एफआईआर नंबर 276/26 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है ।

यह भी पढ़ें 👉  लखवाड़ परियोजना पर मुख्य सचिव का बड़ा एक्शन: दिसंबर 2034 के बजाय वर्ष 2031 तक काम पूरा करने का अल्टीमेटम; एलएंडटी और यूजेवीएनएल को दिए कड़े निर्देश

🔴गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता🔴

1-मौहम्मद नदीम पुत्र इदरीश निवासी वार्ड नंबर 22 मौहल्ला लक्ष्मीपुर पट्टी मझरा कोतवाली काशीपुर जनपद उधमसिंहनगर उम्र लगभग 28 वर्ष

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : महिला से अभद्रता और सोशल मीडिया पर धमकी भरा वीडियो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार;

🔴पुलिस टीम🔴

1-उपनिरीक्षक श्री देवेंद्र सिंह सामंत
2-उपनिरीक्षक श्री दिनेश चंद्र सिंह
3-कानि0 749 सचिन कुमार
4-कानि0 98 ज्ञानेंद्र कुमार

🔴बरामदगी🔴

अभियुक्त के कब्जे से एक पारदर्शी पन्नी में कुल 4.29 ग्राम अवैध स्मैक

पुलिस का संदेश
काशीपुर पुलिस नशे के कारोबार के विरुद्ध ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर कार्य करते हुए लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। मादक पदार्थों की तस्करी, बिक्री एवं सेवन में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे असामाजिक तत्वों की पहचान कर उनके विरुद्ध एनडीपीएस अधिनियम के तहत कठोर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। युवाओं के भविष्य को नशे की गिरफ्त से बचाने और समाज को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से काशीपुर पुलिस का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।
जनता से अपील
“नशे के खिलाफ लड़ाई केवल पुलिस की नहीं, बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है।” यदि आपके आसपास कोई व्यक्ति अवैध स्मैक, चरस, गांजा, हेरोइन या अन्य मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त, तस्करी अथवा सेवन में संलिप्त हो, तो उसकी सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस थाना, डायल 112 या उत्तराखंड पुलिस के अधिकृत माध्यमों पर दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।
आइए, काशीपुर को नशामुक्त, सुरक्षित और अपराधमुक्त बनाने में काशीपुर पुलिस का सहयोग करें। “आपकी एक सूचना कई युवाओं का भविष्य बचा सकती है।”

Ad_RCHMCT