एकल महिलाओं के लिए वरदान बनी ‘मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना’: द्वितीय चरण का शुभारंभ; 488 महिलाओं के खातों में ₹2.76 करोड़ की राशि हस्तांतरित

ख़बर शेयर करें -

बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजनाके द्वितीय चरण का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से 488 महिला लाभार्थियों को कुल ₹2,76,16,875 की सहायता राशि सीधे उनके बैंक खातों में हस्तांतरित की। इसमें योजना के द्वितीय चरण की 212 नई महिला लाभार्थियों को प्रथम किश्त के रूप में ₹1.55 करोड़ से अधिक तथा प्रथम चरण की 276 महिला लाभार्थियों को द्वितीय किश्त के रूप में ₹1.20 करोड़ से अधिक की धनराशि प्रदान की गई।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर: जनविरोध के बाद एक्शन में नैनीताल DM! लेक ब्रिज चुंगी निविदा की जांच के लिए 3 सदस्यीय कमेटी गठित, 15 दिनों में आएगा सच सामने।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एकल, निराश्रित, विधवा, परित्यक्ता, तलाकशुदा महिलाओं, एसिड अटैक पीड़ितों तथा ट्रांसजेंडरों को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को उनके स्थानीय क्षेत्र में स्वरोजगार शुरू करने के लिए अधिकतम ₹2 लाख तक की परियोजना स्वीकृत की जाती है, जिसमें 75 प्रतिशत तक का अनुदान (Subsidy) राज्य सरकार उपलब्ध कराती है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने प्रदेश में 2.65 लाख से अधिक ‘लखपति दीदियों’, स्वयं सहायता समूहों, सरकारी नौकरियों में महिलाओं को दिए गए 30% क्षैतिज आरक्षण तथा समान नागरिक संहिता (UCC) के माध्यम से मातृशक्ति के अधिकारों और स्वावलंबन को दी जा रही मजबूती का उल्लेख किया।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली में ऊर्जा संकट पर सीएम धामी का बड़ा एक्शन: केंद्रीय विद्युत मंत्री से मिले; केंद्रीय पूल से मांगी 200 मेगावाट अतिरिक्त बिजली और ₹7,800 करोड़ की वित्तीय सहायता

समारोह में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती रेखा आर्या ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं को केवल सहायता की पात्र नहीं, बल्कि विकास की मजबूत साझेदार मानकर उन्हें उद्यमिता व आजीविका से जोड़ रही है। योजना का लाभ पाकर लाभार्थी महिलाओं ने भी मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में सचिव महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास चंद्रेश कुमार और निदेशक बंशीलाल राणा सहित विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Ad_RCHMCT