uttarakhand Weather-आज भारी बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, पर्वतीय जिलों में सतर्कता बरतने की अपील

ख़बर शेयर करें -

Weather Forecast for uttarakhand Weather Forecast corbetthalchal.in Uttrakhand weather Dehradun weather Nainital weather Haridwar weather Udham Singh Nagar weather weather Pithoragarh weather Chamoli weather Tehri weather

Uttrakhand weather

FOR UTTARAKHAND

मौसम पूर्वानुमानः उत्तराखंड राज्य के सभी जनपदों के अधिकांश स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा / गर्जन के साथ बौछार होने की संभावना है। 4000 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम हेल्पलाइन 1905 और जनहित से जुड़े कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा: सीएम धामी ने दिए सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश, 15 अक्टूबर के बाद खुद करेंगे औचक निरीक्षण

मौसम चेतावनीः

उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं कहीं भारी वर्षा /बर्फबारी (4000 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में) होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर महिला की फोटो पर अश्लील टिप्पणी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखंड राज्य के सभी जनपदों में कहीं कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने । झोंकेदार हवाएं चलने (40-50 कि.मी./घंटा)/ वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर होने की संभावना है।

देहरादून मौसम पूर्वानुमानः आसमान में आंशिक रूप से लेकर आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। हल्की से मध्यम वर्षा/गर्जन के साथ बौछार के एक या दो दौर होने की संभावना है, कुछ क्षेत्रो में दौर तीव हो सकते है। कुछ क्षेत्रों में झोंकेदार हवाएं चलने (40-50 कि.मी./घंटा) की संभावना है। अधिकतम तथा न्यूनतम तापमान क्रमशः 30°C तथा 19°C के लगभग रहने की संभावना है।

Ad_RCHMCT