Uttrakhand-(दुखद) उत्तराखंड का एक और लाल देश की रक्षा मे शहीद

ख़बर शेयर करें -

Uttrakhand- राज्य से दुखद खबर आ रही है जहाँ एक जवान देश की रक्षा मे शहीद हो गया।देवभूमि उत्तराखंड के निवासी भारतीय सेना के जवान जम्मू कश्मीर के कठुआ में हुए आतंकी हमले में शहीद हो गया है। इस आतंकी हमले में टिहरी जिले के आदर्श नेगी ने 26 साल की उम्र में अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है।जम्मू-कश्मीर के कठुआ में हुए आतंकी हमले में उत्तराखंड निवासी राइफलमैन आदर्श नेगी शहीद हो गए। इस खबर के बाद उनके घर में कोहराम मचा है।

यह भी पढ़ें 👉  नगर निगम की कूड़ा गाड़ी में चरस तस्करी, एक गिरफ्तार

26 वर्षीय आदर्श टिहरी जिले के कीर्तिनगर ब्लॉक के थाती डागर गांव के रहने वाले थे। उनके पिता दलबीर सिंह नेगी गांव में ही खेतीबाड़ी का काम करते हैं। आदर्श ने बारहवी तक की पढ़ाई राजकीय इंटर कॉलेज पिपलीधार से हुई। 2019 में वह गढ़वाल राइफल्स में भर्ती हो गए। उस दौरान वह गढ़वाल विश्वविद्यालय से बीएससी द्वितीय वर्ष थे।आदर्श तीन भाई बहन में सबसे छोटे थे। उनकी बहन की शादी हो चुकी है, और भाई चेन्नई में नौकरी करता है। वह इसी साल फरवरी में अपने ताऊ के लड़के की शादी में घर आए थे। सोमवार देररात उनके बलिदान होने की खबर स्वजन को दी गई। यह जानकारी मिलते ही उनके घर में मातम छा गया।

यह भी पढ़ें 👉  पुतला बम से उड़ाने का वीडियो वायरल, भाजपा ने  की कड़ी आलोचना

वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी शहीद होने पर दुख व्यक्त किया है।