Uttrakhand-(दुखद) उत्तराखंड का एक और लाल देश की रक्षा मे शहीद

ख़बर शेयर करें -

Uttrakhand- राज्य से दुखद खबर आ रही है जहाँ एक जवान देश की रक्षा मे शहीद हो गया।देवभूमि उत्तराखंड के निवासी भारतीय सेना के जवान जम्मू कश्मीर के कठुआ में हुए आतंकी हमले में शहीद हो गया है। इस आतंकी हमले में टिहरी जिले के आदर्श नेगी ने 26 साल की उम्र में अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है।जम्मू-कश्मीर के कठुआ में हुए आतंकी हमले में उत्तराखंड निवासी राइफलमैन आदर्श नेगी शहीद हो गए। इस खबर के बाद उनके घर में कोहराम मचा है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 2 नवंबर को एक दिवसीय हल्द्वानी दौरा: NKB TIMES के लॉन्चिंग समारोह में करेंगे शिरकत

26 वर्षीय आदर्श टिहरी जिले के कीर्तिनगर ब्लॉक के थाती डागर गांव के रहने वाले थे। उनके पिता दलबीर सिंह नेगी गांव में ही खेतीबाड़ी का काम करते हैं। आदर्श ने बारहवी तक की पढ़ाई राजकीय इंटर कॉलेज पिपलीधार से हुई। 2019 में वह गढ़वाल राइफल्स में भर्ती हो गए। उस दौरान वह गढ़वाल विश्वविद्यालय से बीएससी द्वितीय वर्ष थे।आदर्श तीन भाई बहन में सबसे छोटे थे। उनकी बहन की शादी हो चुकी है, और भाई चेन्नई में नौकरी करता है। वह इसी साल फरवरी में अपने ताऊ के लड़के की शादी में घर आए थे। सोमवार देररात उनके बलिदान होने की खबर स्वजन को दी गई। यह जानकारी मिलते ही उनके घर में मातम छा गया।

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज

वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी शहीद होने पर दुख व्यक्त किया है।

Ad_RCHMCT