रामनगर मे गर्मी के प्रकोप से निजात दिलाने को युवाओं ने राहगीरों को बांटी आईसक्रीम

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchal रामनगर- बीते तीन दिन से नगर में पड़ रही प्रचंड गर्मी से निजात दिलाए जाने के लिए मंगलवार को नगर के युवाओं ने रानीखेत रोड पर स्टॉल लगाकर राहगीरों में हजारों आईसक्रीम का नि:शुल्क वितरण किया।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम हेल्पलाइन 1905 और जनहित से जुड़े कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा: सीएम धामी ने दिए सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश, 15 अक्टूबर के बाद खुद करेंगे औचक निरीक्षण

इस दौरान युवाओं की टीम ने सड़क से गुजर रहे राहगीरों के साथ ही फड़ ठेले वालों, टैंपो बसों से अपने गंतव्य की यात्रा कर रहे यात्रियों, गर्जिया मंदिर दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं के अलावा बाइक सवारों में दस हजार आईसक्रीम का वितरण किया।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, उत्तराखंड में सहकारिता विकास पर हुई विस्तृत चर्चा

मौके पर युवाओं की टीम के यश अग्रवाल, प्रशांत पाण्डे, हर्षित मित्तल, प्रखर पाण्डे, आशीष मित्तल, प्रखर अग्रवाल, ऋतिक अग्रवाल, राजा अग्रवाल, एडवोकेट प्रखर अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT