ब्रेकिंग न्यूज-नहीं रहे उत्तरप्रदेश के पुर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह।।

ख़बर शेयर करें -

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के निवर्तमान राज्यपाल कल्याण सिंह का शनिवार देर रात निधन हो गया। उन्होंने लखनऊ के एसजीपीजीआई अस्पताल में अंतिम सांस ली। पिछले डेढ़ महीने से बीमार चल रहे कल्याण सिंह की स्थिति लगातार गंभीर बनी हुई थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पंचायत चुनाव: तैयारियां पूरी, अधिसूचना के लिए बस कुछ ही दिन बाकी

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का शनिवार को निधन हो गया। 89 साल के कल्याण सिंह पिछले डेढ़ महीने से लखनऊ स्थित एसजीपीजीआई अस्पताल में भर्ती थे। एक महीने पहले सांस लेने में तकलीफ होने के बाद उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया था, जिसके बाद बीते दिन उनकी हालत और बिगड़ गई थी।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बीते दिन दिल्ली से लौटकर उनका हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे थे। इसके बाद शनिवार को फिर से सीएम योगी आदित्यनाथ अस्पताल पहुंचे। शनिवार रात को कल्याण सिंह ने अस्पताल में अंतिम सांस ली।

Ad_RCHMCT