हल्द्वानी-(दुखद) डंपर की चपेट में आने से महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम।।

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – राज्य मे सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं एक्सीडेंट मे लोगों की मौत भी हो रहीं हैं वहीं ताजा मामला राज्य के नैनीताल जिले के हल्द्वानी से है यहां एक सड़क हादसे में बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया इस घटना से बच्चों का रो रो कर बुरा हाल है बताया जा रहा है कि डम्पर की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय खेल दिवस पर हल्द्वानी से 'खेलभूमि' बनने की ओर उत्तराखंड के मजबूत कदम: सीएम धामी ने ₹43.50 करोड़ की लागत से राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय के प्रथम चरण का किया शिलान्यास; शैक्षणिक सत्र शुरू

बताया जाता है कि यह घटना आरटीओ रोड के पास हुई यहां मूल रूप से थाना नवाबगंज बरेली का रहने वाला किशनपाल लामाचौड़ में किराए के मकान में परिवार सहित रहता है और वह पोल्ट्री फार्म पर काम करता है। रविवार को किशन के भाई जो रुद्रपुर में रहता है उसकी तबीयत खराब थी किशन बाइक से अपनी पत्नी निर्मला देवी और 3 साल की बेटी सुनैना और 10 महीने के बेटे देव को लेकर रुद्रपुर भाई का हाल-चाल जानने गए थे।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणास्रोत; नशा मुक्त युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव: सीएम पुष्कर सिंह धामी

रुद्रपुर से आते समय जब वापस लौट रहे थे तो घर से कुछ दूर पहले आरटीओ कार्यालय के पास सामने से तेज गति से आ रहे एक डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में किशन की पत्नी निर्मला की दर्दनाक मौत हो गई जबकि तीन साल की बेटी सुनैना भी घायल हो गई घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर के पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

Ad_RCHMCT