दुःखद- भीषण सड़क हादसे में दुल्हन के पिता समेत 6 की मौत

ख़बर शेयर करें -

शादी समारोह की दावत से लौटने के दौरान पीलीभीत के न्यूरिया कस्बे में टनकपुर हाईवे पर एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ, जिसमें दुल्हन के पिता समेत छह लोगों की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब दुल्हन के परिवारवाले बुधवार को हुए निकाह के बाद गुरुवार को वलीमा (चौथ) की दावत में शामिल होकर दुल्हन को विदा कराकर अपने घर वापस लौट रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणास्रोत; नशा मुक्त युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव: सीएम पुष्कर सिंह धामी

जैसे ही कार न्यूरिया कस्बे के पास पहुंची, चालक ने आगे चल रही कार को ओवरटेक करने की कोशिश की, जिसके चलते गाड़ी अनियंत्रित हो गई और एक पेड़ से टकरा गई। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई और राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद कार के भीतर फंसे घायलों को जेसीबी और कटर की मदद से बाहर निकाला। सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने छह लोगों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों में 50 वर्षीय शरीफ अहमद, 60 वर्षीय बहाबुद्दीन, 65 वर्षीय मुन्नी, 10 वर्षीय राकिब, 65 वर्षीय मंजूर अहमद, और 35 वर्षीय गाड़ी चालक अकरम शामिल थे।

यह भी पढ़ें 👉  विदेशों में रोजगार के अवसरों के अनुरूप उत्तराखंड के युवाओं को मिलेगा कौशल व भाषा प्रशिक्षण: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिले तीन देशों के भारतीय राजदूत

इसके अलावा, 8 वर्षीय गुलाम अहमद रजा, 45 वर्षीय रईस अहमद, 55 वर्षीय अमजदी और 60 वर्षीय जाफरी बेगम घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल गुलाम अहमद रजा और रईस अहमद को बरेली रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय खेल दिवस पर हल्द्वानी से 'खेलभूमि' बनने की ओर उत्तराखंड के मजबूत कदम: सीएम धामी ने ₹43.50 करोड़ की लागत से राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय के प्रथम चरण का किया शिलान्यास; शैक्षणिक सत्र शुरू

एसपी अविनाश पाण्डेय ने बताया कि यह हादसा पेड़ से टकराने के कारण हुआ और मामले की जांच की जा रही है।

Ad_RCHMCT