फांसी के फंदे में झूल युवक ने कर ली आत्महत्या, ये बताई जा रही वजह

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी में एक युवक ने फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया। परिजनों ने उसे शराब पीने पर टोका था। जिससे क्षुब्ध होकर उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

यह भी पढ़ें 👉  चमोली को ₹155 करोड़ की 63 विकास योजनाओं की सौगात: सीएम धामी ने किया लोकार्पण व शिलान्यास; सीमांत क्षेत्र में सुदृढ़ होगा सड़कों और पुलों का ढांचा

जानकारी के अनुसार रतनपुर चकलुवा निवासी 21 वर्षीय अजय कुमार पुत्र रमेश चंद्र दारू पीनेका आदी था। बताया जाता है कि रविवार की रात भी वह दारू पीकर घर पहुंचा तो परिजनों ने उसे टोक दिया। खाना खाने के बाद अजय कमरे में सोने चला गया।

यह भी पढ़ें 👉  "हर गाँव का यही पैगाम, एक पेड़ माँ के नाम" कार्बेट टाइगर रिजर्व और PNG PG कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया हरेला पर्व 2026

जिसके बाद उसने पंखे के कुंडे से लटकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने उसे फंदे पर लटका देखा तो उनमें कोहराम मच गया। आनन-फानन में उसे नीचे उतार हल्द्वानी लाया गया। जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Ad_RCHMCT