झोलाछाप डॉक्टरों के क्लीनिकों पर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने मारे छापे, कई सील

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बनभूलपुरा क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित हो रहे क्लीनिकों पर छापेमारी की। इससे झोलाछाप डॉक्टरों में हड़कंप मच गया। इस बीच कईयों पर कार्रवाई भी की गई।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणास्रोत; नशा मुक्त युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव: सीएम पुष्कर सिंह धामी

सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह के नेतृत्व में रविवार को प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम बनभूलपुरा पहुंची और अवैध रूप से संचालित हो रहे ‌क्लीनिकों पर छापेमारी की। अचानक टीम को देखकर झोलाछाप चिकित्सकों में हड़कंप मच गया। इस दौरान टीम ने क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित हो रहे चार क्लीनिकों को सील करने की कार्रवाई की है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में व्यापारियों और उद्योग प्रतिनिधियों से रूबरू हुए सीएम धामी: "व्यापारी अर्थव्यवस्था की रीढ़, आप व्यापार बढ़ाइए—सरकार आपके साथ खड़ी है"

इस बीच कई झोलाछाप अपने क्लीनिक बंद कर रफूचक्कर हो गए। सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने आम जनता से अपील की है कि अपनी जान के साथ खिलवाड़ ना करें तथा सही डॉक्टर से ही अपना इलाज कराए जिससे कि आगे होने वाली किसी भी परेशानी से बचा जा सके।

Ad_RCHMCT