हल्द्वानी- बाजार क्षेत्र के अतिक्रमण पर प्रशासन ने की कार्रवाई

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने अभियान तेज कर दिया है। सड़क चौड़ीकरण के अलावा अब प्रशासन बाजार क्षेत्र में भी फोकस कर रहा है। इसके तहत सोमवार शाम प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया। इससे अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  अपराध के खिलाफ सड़कों पर कांग्रेस, सरकार पर तीखा हमला

टीम ने अतिक्रमण को हटाते हुए व्यापारियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि अगर उन्होंने दोबारा अतिक्रमण किया, तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान का नेतृत्व नगर मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई और सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट ने किया। 

यह भी पढ़ें 👉  एसएससी एमटीएस परीक्षा में नकल का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

कार्रवाई के दौरान कई व्यापारियों और टीम के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई, जिससे प्रशासन की सख्ती स्पष्ट रूप से नजर आई। हालाँकि, पिछले कुछ समय में चले इसी तरह के अभियानों का व्यापारियों पर कोई खास असर नहीं पड़ा था, जिससे प्रशासन की सख्ती और बढ़ गई है। 

Ad_RCHMCT