वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर मणिकांत मिश्रा ने किये निरीक्षकों के स्थानांतरण,देखिये सूची

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के उधम सिंह नगर मणिकांत मिश्रा ने तीन निरीक्षकों के तबादले किए हैं।
जारी आदेश के मुताबिक इंस्पेक्टर भूपेंद्र सिंह बृजवाल को पीआरओ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पुलिस कार्यालय रुद्रपुर से स्थानांतरित कर प्रभारी डीसीआरबी पुलिस कार्यालय रुद्रपुर की जिम्मेदारी दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  कल फिर स्कूलों की छुट्टी: नैनीताल में भारी बारिश के 'ऑरेंज अलर्ट' के चलते 10 जुलाई को बंद रहेंगे स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र

इंस्पेक्टर अमर चंद्र शर्मा को पुलिस लाइन रुद्रपुर से स्थानांतरित कर पीआरओ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर कार्यालय की जिम्मेदारी सौंप गई है।

वही इंस्पेक्टर योगेश उपाध्याय को पुलिस लाइन से स्थानांतरित कर प्रभारी साइबर सेल रुद्रपुर की जिम्मेदारी दी गई है। एसएसपी द्वारा इन सभी निरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से पदभार ग्रहण करने को निर्देशित किया गया है ।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: बहेड़ी में गोदाम पर छापा, 25 घनमीटर अवैध खैर प्रकाष्ठ बरामद
Ad_RCHMCT