महिलाओं व युवतियों से गौरा शक्ति ऐप को हथियार की तरह इस्तेमाल करने का आह्वान

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। अन्तर्राष्ट्रीय महिला सप्ताह के तीसरे दिन के उपलक्ष्य में नगर निगम सभागार हल्द्वानी में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में प्रोबेशन अधिकारी व्योमा जैन ने बाल संरक्षण विभाग, बाल विवाह, महिला हेल्पलाइन आदि की जानकारी दी गई, पुलिस विभाग से सुनीता कुंवर द्वारा गौरा शक्ति ऐप की जानकारी दी। साथ ही उपस्थित सभी लोगों को ऐप डाउनलोड कराया गया। साथ ही मानव तस्करी, नशा उन्मूलन और महिला थानों के बारे मे बताया।

यह भी पढ़ें 👉  रेलवे का बड़ा ऐलान: होली स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, फेरे बढ़ाए गए

अधिवक्ता संगीता टाकुली ने घरेलू हिंसा क्या हैं एवं उससे संबंधित कानूनों की जानकारी दी, इसके बाद जिला कार्यक्रम अधिकारी नैनीताल मुकुल चैधरी ने महिलाओं को कलैंडर वितरित किए और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को संबोधित करते हुऐ उन्हें गौरा शक्ति ऐप को अपने अपने क्षेत्र की हर किशोरी बालिका व महिला को डाउनलोड करने व उसकी जानकारी देने की अपील की। 

यह भी पढ़ें 👉  डॉ. भीमराव अंबेडकर पर आपत्तिजनक टिप्पणी का वीडियो वायरल, पुलिस चौकी पर प्रदर्शन

कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी हल्द्वानी ग्रामीण शिल्पा जोशी, बाल विकास परियोजना अधिकारी हल्द्वानी शहर शीला रौतेला, समस्त सुपरवाईजर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आदि उपस्थित थे।

Ad_RCHMCT